Uncategorized

जनसेवा और आस्था के रंग में रंगा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का जन्मदिन — पीलीभीत में हुआ उल्लासपूर्ण उत्सव”

जनसेवा और आस्था के रंग में रंगा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का जन्मदिन — पीलीभीत में हुआ उल्लासपूर्ण उत्सव”

पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने गुरुवार को अपना जन्मदिन जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया। दिनभर उन्होंने अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम, कृषि प्रदर्शनी और धार्मिक स्थल पर पहुँचकर लोगों से संवाद किया, फल एवं सामग्री वितरित की और पौधारोपण कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया। दिनभर विधायक ने जनता से संवाद किया और विभिन्न सेवा कार्यों में भाग लिया। सुबह विधायक ने जिला अस्पताल का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। इसके बाद कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहाँ रोगियों को फल एवं आवश्यक सामग्री देकर उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर वे अपने विधानसभा क्षेत्र के गायवोज गाँव भी पहुँचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में विधायक अपने कैंप कार्यालय पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। गांधी स्टेडियम में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी विषयक प्रेस वार्ता में व्यापारी और पत्रकारों को जीएसटी के लाभ समझाए। शाम को वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए। दिन का समापन खमरिया पुल स्थित आश्रम परम अक्रिय धाम में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद थे। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया।

उन्होंने विधायक को उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। स्वामी प्रवक्तानंद का यह जन्मदिन जनसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा, जिसने क्षेत्रवासियों के बीच प्रेरणा का संचार किया। इस खास मौके पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरभाग सिंह सहित कई लोगों ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!