यूपी

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन हरसिंहपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन हरसिंहपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंहपुर कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों की संख्या जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों हेतु भूसा, हरा चारा व पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अवशेष निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा यह गौशाला सुन्दर बन रही है, शीघ्र ही यह गौशाला माडल गौशाला बनाई जायेगी। गौशाला में बहुत सारे प्रोडेक्ट बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरसिंहपुर गौशाला को शीघ्र ही स्वालम्बी गौशाला बनाने हेतु प्रयासरत है। नये वर्ष तक पूरनपुर को नई सौगत दी जायेगी हाइवे पर गोवंश नहीं दिखाई देगे, उन्हे अभियान चलाकर गौशाला में निराश्रित गौवंशों का संरक्षित किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौशाला में नस्ल सुधार कार्य एवं गोबर से बहुत सारे उत्पाद तैयार किये जायेगें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!