जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
आभा आईडी बनवाने से इलाज होगा आसान व प्रभावी : जिलाधिकारी
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, नियमित टीकाकरण एवं पी0सी0 पी0एन0डी0टी0 की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं मानकानुसार संचालित किया जाए।बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस (NQAS), मातृ मृत्यु समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना, जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एफआरयू समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, टीकाकरण, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा आभा आईडी प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने आभा आईडी की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी) प्रत्येक नागरिक को दिया जाने वाला 14 अंकों का नंबर है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने सभी स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड्स को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकता है। यह व्यवस्था इलाज को और भी आसान, तेज तथा प्रभावी बनाती है।”मातृ मृत्यु की रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश।जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 24–48 घंटे में भुगतान पर विशेष ध्यान।मंत्र ऐप, ई-कवच, आरसीएच जैसे पोर्टलों पर समय से डेटा अंकन।आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की नियमित उपस्थिति।ई-संजीवनी प्रगति और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर बल।जिलाधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को विभागीय सूचकांकों में सुधार करने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से आकांक्षी ब्लॉक पूरनपुर और आरसीएच पोर्टल की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास),सभी एम0ओ0 आई0सी0 और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।




