जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग की जिला पोषण समिति बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिलाधिकारी को विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बिन्दुवार समीक्षा की गई, पोषण ट्रेकर पर लाभार्थियों के वजन,गृह भ्रमण राशन की फीडिंग की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती माताओं के वजन और पोषण एवं वजन मशीन की उपलब्धता के संबंध में विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती पंजीकरण एवं गुणवत्तापरक फीडिंग तथा कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम जनपद में तैनात नवीन मुख्य सेविकाओं द्वारा अपना परिचय दिया गया तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा सभी नवतैनात मुख्य सेविकाओं को विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी नव तैनात मुख्य सेविकाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि आप सभी को 15 वर्ष की आयु से ऊपर की निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया, निर्देशित किया गया कि आप सभी ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बीएसए को अवगत करायेंगे। जिसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सम्बन्ध में सभी को विस्तार पूर्वक बताया गया।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी द्वारा जनपद की आठों परियोजनाओं की पोषण ट्रैकर एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की गई, जिसमें बिंदुवार वजन, गृह भ्रमण, वीएचएसएनडी, सामुदायिक गतिविधियों, चेहरा प्रमाणीकरण में जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गई उनको सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। चेहरा प्रमाणीकरण में जनपद के 36 वें स्थान पर होने पर रोष व्यक्त करते हुए शतप्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गृह भ्रमण बढ़ाये जायें तथा प्रभावी किये जायें कार्यकत्रियां ग्रामीणों के घर जाकर उनको पोषण के प्रति जागरूक करें तथा गर्भवती पंजीकरण हेतु लक्ष्य निधारित कर कार्य करें। उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त रा0आ0मि0, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक अभियन्ता आरईडी, डॉ0 नीता पोषण पुनर्वास केंद्र प्रभारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविकाएं जिला समन्वयक व ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।




