यूपी

जिला स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता संपन्न

कलीनगर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,चयनित टीम मंडल स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता संपन्न

कलीनगर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,चयनित टीम मंडल स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व

पीलीभीत।कलीनगर स्थित सी.आर.एल.डी.ए. कॉलेज में बुधवार को 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित समिति में शिवम कुमार, संगीत वर्मा, अमन वर्मा, प्रखर सिंह, संजय सरदार और नवल किशोर तिवारी शामिल रहे। समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल की समझ को परखते हुए 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया।त्रिदेव (सी.आर.एल.डी.ए. कलीनगर) दिपेश (एस.के.बी. डी.ए. कलीनगर)आशीष यादव (गुरुनानक डी.ए. कलीनगर)राज शर्मा (वाई.आर. आदर्श पाठशाला)विशाल (सी.आर.एल.डी.ए. कलीनगर) पंकज कुमार (गुरुनानक डी.ए. प्रहलादपुर)अमनसु (गुरुनानक डी.ए. प्रहलादपुर)अनिकेट कुशवाह (गुरुनानक डी.ए. प्रहलादपुर)कृष्णा वर्मा (एस.वी.एम. डी.ए. प्रहलादपुर)
वैभव शुक्ला (एस.वी.एम. डी.ए. प्रहलादपुर)सज्जाद अहमद सैरी (सेवाराम लच्छूलाल डी.ए. जगराजपुर)तनिष्क कुमार (पी.ओ.आई.सी. प्रहलादपुर) अर्पित (पी.ओ.आई.सी. प्रहलादपुर)आदर्श सक्सेना (गांधी स्मारक सुंदरलाल डी.ए. बिलसंडा)हिमांक (पी.ओ.आई.सी. प्रहलादपुर) पार्थ मिश्रा (गांधी स्मारक सुंदरलाल डी.ए. बिलसंडा)जिला स्तर पर चयनित यह टीम आगामी 30 सितंबर 2025 को होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पीलीभीत जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!