जेकेएसएस कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

जेकेएसएस कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
पीलीभीत।जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) के कार्यालय पर बुधवार दोपहर को विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के मोहल्ला तुलाराम निकट बापू छात्रावास गैस चौराहा स्थित कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मिष्ठान वितरित किया।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्वकर्मा जयंती भारत भर के श्रमिकों, इंजीनियरों और कारीगरों द्वारा मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के महलों का निर्माण किया, उनके हथियार डिजाइन किए और द्वारका, पांडवों की माया सभा सहित कई महान वास्तुशिल्प का निर्माण किया।कार्यक्रम में रामगुनी पाल (जिला संगठन मंत्री महिला पीलीभीत), सुमित्रा गंगवार (नगर अध्यक्ष पीलीभीत)सोमपाल पाल (तहसील अध्यक्ष अमरिया), अजय पाल, दिवाकर (ब्लॉक अध्यक्ष बरखेड़ा), मदनपाल (ग्राम महासचिव महचंदी), होशियार सिंह (एडवोकेट एवं नगर कानूनी सलाहकार पीलीभीत), राजू सिंह (तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत), राजन कश्यप और शिवम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।संगठन ने इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर कारीगरों और श्रमिकों के लिए सम्मान और प्रेरणा का संदेश दिया।




