
जीएसटी ने महंगाई को आसमान पर पहुंचाया, भाजपा को जनता देगी जवाब :धनपति वर्मा”
बरखेड़ा की जनचर्चा पंचायत में धनपति वर्मा एडवोकेट का हमला –भाजपा ने जनता का जीना किया दूभर
भाजपा की गलत नीतियों ने व्यापार चौपट कर दिया, जनता महंगाई से त्रस्त : धनपति वर्मा
मीनू बरकाती
पीलीभीत।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में आज बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टांडा बिजेशी में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 128 विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।सभा को संबोधित करते हुए धनपति वर्मा एडवोकेट ने भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों ने व्यापार और कारोबार को पूरी तरह चौपट कर दिया है। जीएसटी ने न केवल छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, बल्कि महंगाई को भी आसमान पर पहुँचा दिया है। जनता आज महंगाई, अन्याय और अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार केवल मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने में लगी है।उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों, मजदूरों, नौजवानों और गरीब तबके की सच्ची हितैषी है। आगामी चुनाव में जनता सपा को मजबूती देगी और भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलों की राजनीति कर रही है, जबकि जनता की बुनियादी समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।सपा जिला सचिव शरफुद्दीन नूरी ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और पढ़े-लिखे नौजवान निराश होकर पलायन करने को मजबूर हैं।रामौतार वर्मा और जगदीश वर्मा ने कहा कि बरखेड़ा क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही।बरखेड़ा महासचिव नरेश कुमार सागर, वेदप्रकाश दीक्षित, ऋषिपाल वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, मो. रहीस अहमद, अशोक कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप वर्मा, रमेश, अकील अहमद, हशरुद्दीन, गोविंद वैरागी, सुब्रत मंडल, महेश गाइन, सूरत सरकार सहित कई वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़े होने की अपील की।टांडा बिजेशी गाँव में आयोजित इस जनचर्चा पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। नेताओं ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और भाजपा शासन की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की।सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए अभियान सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि जनता की ताकत है। इस जनचर्चा के माध्यम से गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया जाएगा।
भाजपा की गलत नीतियों ने व्यापार और कारोबार को चौपट कर दिया है। जीएसटी ने महंगाई को आसमान पर पहुँचा दिया और मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया है। जनता महंगाई, अन्याय और अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रही है।
(धनपति वर्मा एडवोकेट)





