क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जीआरपी मैलानी ने दिखाई कड़ी मुस्तैदी, दो वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा अभियान में बड़ी सफलता, पकड़े गए दोनों आरोपियों को भेजा जेल

रेलवे सुरक्षा अभियान में बड़ी सफलता, पकड़े गए दोनों आरोपियों को भेजा जेल

मैलानी,लखीमपुर खीरी।

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी मैलानी पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया रेलवे स्टेशन मैलानी से दो वारंटी अभियुक्तों को धर दबोचा। दोनों आरोपितों पर लंबे समय से मुकदमे लंबित चल रहे थे।अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधेश कुमार व उनकी टीम ने वारण्टी राकेश जाटव पुत्र भगवानदास निवासी मोहल्ला पजावा थाना पूरनपुर पीलीभीत तथा पप्पू उर्फ सईद पुत्र इंदी कुरैशी निवासी शेरपुर कला थाना पूरनपुर पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया।राकेश जाटव पर एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी पप्पू उर्फ सईद पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुधेश कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे। रेलवे स्टेशन पर की गई इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने जीआरपी टीम की मुस्तैदी की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!