जंगल में लटका मिला मैकेनिक का शव, फोरेंसिक टीम और पुलिस के साथ पहुंचे सीओ

जंगल में लटका मिला मैकेनिक का शव, फोरेंसिक टीम और पुलिस के साथ पहुंचे सीओ
पीलीभीत। पांच दिन पहले लापता युवक का शव जंगल के अंदर पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद का पुलिस के साथ सीओ पहुंच गए फारेसिंग टीम ने भी पहुंचकर पड़ताल की है। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। युवक ट्रैक्टर एजेंसी पर मैकेनिक का काम करता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी अमित पाल 19 वर्ष पुत्र महेंद्र 28 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गया था। खोजबीन के बावजूद उसका भी सुराग नहीं लग सका था। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस में युवक की गुमशुदी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार गायब युवक का शव पीटीआर के बराही रेंज के कंपार्टमेंट 73 A में पेड़ पर देखा गया। जानकारी लगने के बाद सीओ प्रतीक दहिया पुलिस के साथ पहुंच गए। फारेसिंग टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से परिजनों का होकर बुरा हाल है।
————
28 अगस्त से गायब युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। शव पोस्टमार्टम भेजा गया है।
प्रतीक दहिया
सीओ, पूरनपुर




