यूपी

हजारा व शास्त्री नगर में बाढ़ से हालात बेकाबू, ग्रामीणों तक नहीं पहुंची राहत टीम

हजारा व शास्त्री नगर में बाढ़ से हालात बेकाबू, ग्रामीणों तक नहीं पहुंची राहत टीम

पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम हजारा और शास्त्री नगर में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। मूसलाधार बरसात और लगातार जलभराव से ग्रामीणों की जिंदगी संकट में पड़ गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तक कोई भी राहत टीम प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाई है।ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते बाहर निकलना तो दूर, अपने घरों में भोजन बनाना तक मुश्किल हो गया है। परिजन भूखे पेट रह रहे हैं, क्योंकि पकाने की कोई व्यवस्था संभव नहीं हो पा रही है। महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि तत्काल हजारा और शास्त्री नगर में भोजन और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। पानी का तेज बहाव और टूटे हुए मार्ग राहत कार्य में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!