यूपी

हजारा क्षेत्र में बाघ का आतंक, केले के खेत में शिकार कर फैलाया डर

हजारा क्षेत्र में बाघ का आतंक, केले के खेत में शिकार कर फैलाया डर

हजारा,पीलीभीत।थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम मुरैनियाँ नगर में रविवार शाम लगभग 4:30 बजे बाघ ने खेत में घात लगाकर एक पाढ़े का शिकार कर लिया। यह घटना नर्सरी बस्ती से चंद कदमों की दूरी पर हुई,जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।दो दिन पूर्व ही इस इलाके में बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है।और लगभग उसी स्थान पर बाघ का हमला होना ग्रामीणों की आशंकाओं को सही साबित करता है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले खेतों में न जाने की हिदायत दी।ग्रामीणों ने बताया कि नर्सरी क्षेत्र का एक कोना जंगल का रूप ले चुका है, जहाँ बाघ के ठहराव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कई ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने इस इलाके में बाघ को कई बार विचरण करते हुए देखा है।लोगों के अनुसार क्षेत्र में बाघों की संख्या आधे दर्जन से अधिक है, मगर वन विभाग अब तक किसी भी बाघ को पकड़ने या रेस्क्यू करने में सफल नहीं हो सका है।आज की इस घटना ने किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि रोज़ाना इसी केले के खेत में बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने आते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही वन विभाग ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की मांग की है,बाघ की लोकेशन ट्रैक कर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया जाए।खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जाए।नर्सरी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए वन विभाग ठोस कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!