गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर विशाल नगर कीर्तन, हजारों संगत हुई शामिल

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर विशाल नगर कीर्तन, हजारों संगत हुई शामिल
पूरनपुर,पीलीभीत।श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित विशाल नगर कीर्तन शुक्रवार को गुरुद्वारा नानक पियो साहिब, महंगापुर (लखीमपुर खीरी) से आरंभ होकर पलिया, भीरा, मैलानी, खुटार, लौंगापुर, कजरी, गढ़वा, कढ़ेर, चौरा, मोहनापुर, पूरनपुर होते हुए गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गोमती, नवदिया सुल्तानपुर में संपन्न हुआ।इस अवसर पर हजारों की संख्या में सिख संगत ने शामिल होकर नगर कीर्तन की शान बढ़ाई।पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर संगत ने मत्था टेका। साथ ही गुरु गोबिंद सिंह जी के पुरातन शास्त्र और वस्त्र के दर्शन भी कराए गए।नगर कीर्तन के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और लंगर की सेवा चलाई गई। गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर, गुरुद्वारा सिंह सभा अशोक कॉलोनी पूरनपुर, तथा गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब बौंठा की कमेटियों व सिख संगत ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।शान-ए-खालसा लहर के बीच खालसा यूथ ग्रुप पूरनपुर के सदस्यों ने दस्तर मार्च कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।इस मौके पर प्रमुख रूप से रनजीत सिंह, जसपाल सिंह, बाबा मान सिंह, निर्मल सिंह ढिल्लों, जोगा सिंह, चरनजीत सिंह, जुगराज सिंह, सोनू मान, गुरप्रीत सिंह, जशनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह समेत हजारों सिख संगत मौजूद रही।




