गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन यात्रा
श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन दर्शन कर लंगर प्रसाद ग्रहण किया

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन यात्रा
श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन दर्शन कर लंगर प्रसाद ग्रहण किया
अमरिया,पीलीभीत।गुरुद्वारा नानक सर बढ़ा पुरा में रविवार को पहुंची नगर कीर्तन यात्रा का श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संगत ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।इस दौरान गुरुद्वारा प्रमुख बाबा मोहन सिंह, डॉक्टर जगतार सिंह,जोगा सिंह सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।गुरु ग्रंथ साहिब सहित पंच प्यारे और छह निशान साहिबानों का विशेष सम्मान किया गया।यात्रा गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं धर्म प्रचार कमेटी, श्री अमृतसर साहिब की देखरेख में निकाली जा रही है।यह यात्रा असम के गुरुद्वारा ढोबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गुजरते हुए उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब पहुंची। वहां से रविवार को यह बढ़ा पुरा गुरुद्वारा आई।क्षेत्र की संगत ने बड़े उत्साह से नगर कीर्तन के दर्शन किए और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।इसके बाद यात्रा अमरिया कस्बे पहुंची,जहां पुनः श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात यह नगर कीर्तन बरेली के लिए रवाना हो गया।




