यूपी

ग्राम पंचायत बंगला में चला सफाई व छिड़काव अभियान, ग्रामीणों ने जताई खुशी

स्वच्छ गाँव, स्वस्थ समाज—प्रधान पति खुद उतरे मैदान में

ग्राम पंचायत बंगला में चला सफाई व छिड़काव अभियान, ग्रामीणों ने जताई खुशी

स्वच्छ गाँव, स्वस्थ समाज—प्रधान पति खुद उतरे मैदान में

पूरनपुर,पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ते ही ग्राम पंचायत बंगला उर्फ मित्रसेन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम उठाया है। ग्राम प्रधान पूनम वर्मा और उनके पति व प्रधान प्रतिनिधि बृजेश वर्मा की संयुक्त पहल पर गुरुवार को पूरे गांव में विशेष छिड़काव और सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि प्रधान पति बृजेश वर्मा ने खुद अपने हाथों से गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर छिड़काव कर ग्रामीणों में जागरूकता का संदेश दिया। उनके इस जज्बे को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थके। सुबह से ही पंचायत कर्मी, सफाईकर्मी और ग्रामीण मिलकर मुख्य रास्तों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, हैंडपंपों और तालाब किनारे सैनिटाइजर का छिड़काव करते नजर आए। ग्राम पंचायत की इस पहल में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने झाड़ू लगाई, कचरा उठाया और गली-मोहल्लों की सफाई की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के नियमित अभियानों से मच्छरों का प्रकोप कम होगा और गाँव में बीमारियों का खतरा घटेगा। प्रधान प्रतिनिधि बृजेश वर्मा ने कहा – “साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। पंचायत समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर गाँव को बीमारियों से सुरक्षित रखेगी। सचिव विजय पासवान ने कहा गाँव की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और दूरदर्शिता से गाँव का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पंचायत इसी तरह सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!