यूपी

गौवंशीय मवेशी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो को दबोचा,दो फरार

दस दिन पूर्व माला नदी के समीप झाड़ियों में एक गौवंश की हत्या कर दी थी

गौवंशीय मवेशी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो को दबोचा,दो फरार

दस दिन पूर्व माला नदी के समीप झाड़ियों में एक गौवंश की हत्या कर दी थी

दियोरिया,पीलीभीत ।कटना नदी के समीप गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने गौवंश के अवशेषों को एक गड्ढे में दफन कराने के पश्चात अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार की रात्रि में छोटा हाथी सहित दो को धर दबोचा जबकि दो कसाई अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये हैं।पुलिस ने पकड़े गए दोनो को जेल भेज दिया है।गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेहरी के समीप से निकली कटना नदी के समीप झाड़ियों में 5 सितम्बर शुक्रवार की रात्रि में किसी अज्ञात ने आवारा घूम रहे एक गौवंश को पकड़कर उसकी हत्या दी तथा उसके मांस को निकाल कर अवशेषों को वहीं छोड़कर फरार हो गये। इधर सोमवार की सुबह नदी की तरफ गये किसी युवक ने अवशेषों को देखा तथा घटना‌ की सूचना ग्रामीणों को दी देखते ही देखते मौके पर तमाम भीड‌ एकत्रित हो गयी थी तथा पुलिस को सूचना दी।उक्त सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिगम्बर सिंह मय पुलिस फोर्स घटना स्थल पर जा धमके तथा पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलवाकर अवशेषों की‌ जांच कराने के पश्चात मौके पर मिले अवशेषों को जेसीबी मशीन द्वारा एक‌ गड्ढा खुदवाकर उसमें दफन कराने के पश्चात अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।इधर गत दिवस सोमवार को कोतवाली प्रभारी दिगम्बर सिंह मय पुलिस फोर्स के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मानपुर की तरफ जा रहे थे कि वादियां तिराहे के समीप चार लोग छोटा हाथी के साथ रात्रि में रोड पर खड़ा देखकर शक के आधार पर पूछताछ करने लगे जिनमें दो लोग अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गये जबकि दो लोगों को मय छोटा हाथी पकड़कर कोतवाली लाकर पूछताछ की जिसमें दोनों लोगों ने घटना कबूल करते हुए फरार अपने दोनों साथियों के नाम पता भी बताये हैं।पुलिस ने पकड़े गए दोनों कसाईयों का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है।पकड़े गए युवकों ने क्रमश अपने नाम उरमान पुत्र शमीम ग्यासपुर बीसलपुर व दूसरा पूरनपुर निवासी नवी उर्फ पप्पू पुत्र नसीर बताया है जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!