Uncategorized

एक दिन की प्रिंसिपल बनी छात्रा, सभी दायित्वों को बखूबी निभाया

एक दिन की प्रिंसिपल बनी छात्रा, सभी दायित्वों को बखूबी निभाया

कलीनगर,पीलीभीत।तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम गभिया सहराई में स्थित पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज की छात्रा चांदनी गाईन एक दिन के लिए पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य बनी। छात्रा ने प्रधानाचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को बखूबी निभाया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को प्रोत्साहित भी किया । पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज गभिया सहराई में यह अनोखी पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की गई।
पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज गभिया सहराई में शुक्रवार को यह पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की। पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज गभिया सहराई में छात्रा कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं। ऐसे में एक दिन के प्रधानाचार्य के लिए कलीनगर तहसील के प्रतिष्ठित पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज की छात्रा चांदनी गाईन का चयन किया गया। वह पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज गभिया सहराई में कक्षा 12 की छात्रा है। विद्यालय की छात्रा चांदनी गाईन ने प्रधानाचार्य के रूप में पूरे दिन अपने सभी कार्यों को पूरी कुशलता व निर्भीकता के साथ निभाया।श्रेष्ठ शिक्षक बनने का लक्ष्य प्रधानाचार्य बनी चांदनी गाईन का लक्ष्य है कि वह अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करके एक श्रेष्ठ शिक्षक बने। शिक्षक बनकर वह ऐसे विद्यार्थी तैयार करें, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे। चांदनी गाईन बेटियों की शिक्षा को लेकर भी बेहद सजग है। उसका कहना है कि हर माता-पिता को बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए। क्योंकि बेटियां अब हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!