
युवक के खिलाफ सेहरामऊ उत्तरी और पूरनपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर, पीलीभीत।
दुग्ध डेयरी खुलवाने के नाम पर सैकड़ो लोगों से एक युवक ने लाखों रूपये की ठगी कर ली। डेयरी खुलवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला शातिर युवक आखिरकार फरार हो गया। शक होने पर ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोगों ने युवक से संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर बंद जाने लगा। तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेहरामऊ उत्तरी थाने और पूरनपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।सूत्रों के मुताबिक आरोपी लकी, जो खुद को बीसलपुर निवासी बताता था, लंबे समय से ग्रामीणों को डेयरी खुलवाने का सपना दिखाकर ठगी कर रहा था। जबकि युवक मूल रूप ठगी करने वाला युवक लकी ठाकुर उर्फ़ मोहित सिंह ग्राम सफोरा थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर का निवासी है। आरोप है कि वह ग्राम प्रधानों और प्रभावशाली लोगों से पहचान बताकर भरोसा जीतता और फिर क्यूआर कोड व बैंक खाते में मोटी रकम मंगवाता था। बताया जा रहा है कि अब तक वह सैकड़ों ग्रामीणों को लाखों रुपये का चूना लगा चुका है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के ग्राम प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि बीसलपुर निवासी बताने वाले लकी नामक युवक ने मधु संदान दूध डेयरी खोलने की बात कहकर उनसे 20,300 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलते ही आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। धोखाधड़ी की आशंका पर ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।इधर, इसी तरह की शिकायतें पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से भी सामने आई हैं। यहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने आरोप लगाया है कि लकी ने सहयोगियों की मदद से उनसे भी 20-20 हजार रुपये डेयरी व्यवसाय में निवेश के नाम पर वसूल लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि करीब सौ लोगों से युवक ने करीब बीस लाख रूपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।
———————————————
वर्जन
दुग्ध डेयरी के नाम पर ठगी का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी युवक के खिलाफ गैर जनपद में भी ठगी के मुकदमें दर्ज है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने मामले की तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के सेहरामऊ उत्तरी और पूरनपुर कोतवाली में भी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।
प्रतीक दहिया सीओ पूरनपुर।




