यूपी

धनपति वर्मा ने कहा—भाजपा सत्ता से बाहर, तभी किसानों की समस्या होगी हल

धनपति वर्मा ने कहा—भाजपा सत्ता से बाहर, तभी किसानों की समस्या होगी हल

धनपति वर्मा की अध्यक्षता में बरखेड़ा विधानसभा में पीडीए समाज की एकजुटता का संदेश

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सोमवार के बरखेड़ा विधानसभा के ग्राम अमरगंज में पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।सभा को संबोधित करते हुए धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को खाद, बीज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के साथ नौ वर्षों से झूठे वादे कर रही है, जिसके कारण किसान बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं।धनपति वर्मा ने आरोप लगाया कि एक ओर किसान खाद- बिजली के संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों के हमलों से किसान और गरीब वर्ग भयभीत हैं। आए दिन बच्चे और ग्रामीण इन जानवरों का शिकार हो रहे हैं। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते जनता में व्यापक आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होगी तभी किसानों और गरीबों की समस्याओं का समाधान होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर और काशीराम सरोज रहे। दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए अभिशाप बन चुकी है। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस जनचर्चा पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से नरेश कुमार सागर (महासचिव बरखेड़ा), अशोक कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, वेदप्रकाश दीक्षित, ऋषिपाल वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, मो. नवी, रूपलाल वर्मा, रामौतार मौर्य, धीरेन्द्र प्रताप वर्मा, राजबहादुर, योगेंद्र, मो. उवैस, सुरेन्द्र, विजेंद्र कुमार, नवनीत, मुनेंद्र पाल, नरेश चंद्र, सतीश चंद्र गंगवार, सोमपाल, सुरेश चंद्र, मदनलाल शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, गुलफाम अली, सहदेव गंगवार, रहीस अहमद, पुरुषोत्तम मौर्य, मुकेश पाल, अनोखेलाल श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सुखलाल गंगवार, परमानंद गंगवार, साधुराम समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन स्थानीय नेताओं ने किया और अंत में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी चुनावों में मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!