धनपति वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में सपा नेताओं ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत में उमड़ा जनसैलाब

धनपति वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में सपा नेताओं ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत में उमड़ा जनसैलाब
पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसंतपुर, मैथी सैफुल्लाहगंज एवं सडा में मंगलवार समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर एवं वरिष्ठ नेता काशीराम सरोज मंच पर मौजूद रहे।जनचर्चा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि “प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी ही किसानों, गरीबों और नौजवानों की सच्ची हितैषी है।वहीं जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर ने कहा कि “पीडीए का उद्देश्य ही जनता को जोड़ना और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना है।धनपति वर्मा एडवोकेट ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा – “बरखेड़ा की धरती हमेशा समाजवादियों की कर्मभूमि रही है। आज का यह विशाल जनसमूह आने वाले बदलाव का संदेश है।इस अवसर पर बरखेड़ा विधानसभा महासचिव नरेश कुमार सागर, रामौतार वर्मा, अशोक वर्मा, मो. रईस, कांताप्रसाद वर्मा, लेखराज, बुलाकीराम, ओमप्रकाश, जसवंत कुमार, हरिओम, तिलकराम, रवि कुमार, चेतराम, जमुना प्रसाद, मेवाराम, सतेन्द्र वर्मा, रमेश चंद्र, वेद प्रकाश दीक्षित, ऋषिपाल वर्मा, बाबूराम, महेश, राजीव कुमार, मुरारीलाल, कालीचरन, रामशंकर, भोजराज, तीरथ प्रसाद, अनुराग वर्मा, श्रीकृष्ण, अनिल कुमार, रामगोपाल, रूपलाल वर्मा, राजेश कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश लोधी, नरेश सिंह, सतीश कुमार, चोखेलाल, संजय, अशोक कुमार, मुनेंद्र पाल, सतीश कुमार, हरिशंकर समेत तमाम सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गांव-गांव से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर माहौल को समाजवादी रंग में रंग दिया। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “बरखेड़ा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का जनाधार मज़बूत है और आने वाले चुनाव में यह क्षेत्र बदलाव की गवाही देगा।
बरखेड़ा की धरती समाजवाद और संघर्ष की प्रतीक रही है। आज यहां जुटा यह जनसैलाब इस बात का सबूत है कि जनता अब अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को और बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी ही गरीब, किसान, नौजवान और मजदूर की सच्ची आवाज़ है। यह जनचर्चा कोई साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले बदलाव का संकेत है।उन्होंने आगे कहा हम सबका कर्तव्य है कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं। बरखेड़ा विधानसभा की जनता इस बार इतिहास रचने को तैयार है।”
(धनपति वर्मा एडवोकेट





