यूपी

धनपति वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बरखेड़ा में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत का भव्य आयोजन”

धनपति वर्मा एडवोकेट बोले — अब पीड़ित समाज मिलकर बनाएगा अपनी सरकार”

धनपति वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बरखेड़ा में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत का भव्य आयोजन

धनपति वर्मा एडवोकेट बोले — अब पीड़ित समाज मिलकर बनाएगा अपनी सरकार”

ओमप्रकाश सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि, पंचायत की अध्यक्षता धनपति वर्मा एडवोकेट ने की

मीनू बरकाती
बरखेड़ा,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे पीडीए जनचर्चा पंचायत अभियान के अंतर्गत आज 128 विधानसभा बरखेड़ा के ग्राम पंडरी, बिथरा एवं भिंडारा में जनसभा का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से लेकर जिले और विधानसभा स्तर तक के सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा भारी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनचर्चा पंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को पहुँचाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह यादव एडवोकेट,प्रदेश सचिव (सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) रहे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों से जोरदार स्वागत किया।सभा की अध्यक्षता विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।धनपति वर्मा एडवोकेट का जोशीला संबोधन सभा को संबोधित करते हुए धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा पीडीए उन अंतिम लोगों के स्वाभिमान और सम्मान के नवजागरण का नाम है, जिनके हिस्से इतिहास में केवल उपेक्षा और उत्पीड़न आया है। यह वर्ग हर समाज और हर तबके में मौजूद है। अब वह सब मिलकर एक सूत्र में बंध चुके हैं। यही पीड़ित समाज अब पीडीए के सैद्धांतिक सूत्र में एक हो गया है।हमने यह संकल्प लिया है कि अब पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे, अन्याय और असमानता को समाप्त करेंगे और अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे। जब-जब गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित एकजुट हुए हैं, तब-तब बदलाव हुआ है। यह जनचर्चा पंचायत उसी बदलाव की दिशा में एक निर्णायक कदम है।मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यकों और वंचित समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत है।उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग सिर्फ कुछ घरानों और पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं।महंगाई, बेरोजगारी और किसान संकट से आम जनता परेशान है।ऐसे समय में पीडीए ही वह विकल्प है जो जनता को न्याय और समानता की गारंटी देगा।ग्राम पंडरी, बिथरा और भिंडारा में आयोजित इस पंचायत में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।सभा स्थल पर “पीडीए सरकार बनाओ, समाजवाद लाओ” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।कार्यक्रम में जिले और विधानसभा के सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता, नेता और ग्रामवासी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से: 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव,रामौतार वर्मा (पूर्व प्रधान),सतीश चंद्र वर्मा, ऋषि पाल वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा,रईस कुमार सिंह प्रधान, छत्रपाल, हरिराम, वीरेंद्र सिंह, रवि प्रसाद यादव,भगवानदीन, रवि श्रीवास्तव, केशव वर्मा, वीरपाल एडवोकेट, मुनेंद्र कुमार, सतीश कुमार वर्मा,वीरेंद्र प्रताप वर्मा, जसवंत कुमार, गंगाचरन, डालचंद, धर्मपाल, मोहनलाल, जयवीर सिंह, गोकिल प्रसाद, मंगली प्रसाद, वेद प्रकाश, शिवदयाल,गंगाराम, टीकाराम, सीताराम,अशोक कुमार सैनी, राम लखन,दीनदयाल, पूरनलाल, भगवानदास वर्मा, राजाराम, रूपलाल, प्रसादी लाल, डोरी लाल वर्मा, नेतराम,धर्मेंद्र वर्मा, रामस्वरूप, राम दुलारे, राम मूर्ति, मूलचंद राजपूत, प्रदीप, कृष्ण कुमार, सुरेश चंद्र, अमित राधेश्याम, राहुल वर्मा, अमित भारती, ललिता प्रसाद, राकेश कुमार, सूरजपाल, डोरी लाल, रामवीर, नन्हेंलाल, सेवाराम, प्यारेलाल, सौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी, सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनचर्चा पंचायत का मंच समाजवादी झंडों और बैनरों से सजाया गया था।ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।वक्ताओं के भाषण के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद,पीडीए सरकार लाओ” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।सभा के अंत में यह तय किया गया कि विधानसभा बरखेड़ा और आस-पास के सभी गांवों में नियमित जनचर्चा पंचायतें आयोजित की जाएंगी। गांव-गांव जाकर जनता को पीडीए की ताकत और समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाएगा।नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की नई लड़ाई है।बरखेड़ा (जनपद पीलीभीत) की यह पीडीए जनचर्चा पंचायत न केवल सपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बनी, बल्कि ग्रामीण जनता के बीच यह संदेश भी गया कि समाजवादी पार्टी ही उनके अधिकार और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। धनपति वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बरखेड़ा विधानसभा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में पीडीए का परचम यहां और भी ऊँचा लहराएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!