Uncategorized

देशभर में परचम लहराकर बनाएंगे पीडीए सरकार: धनपति वर्मा

बरखेड़ा क्षेत्र में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़

देशभर में परचम लहराकर बनाएंगे पीडीए सरकार: धनपति वर्मा, बरखेड़ा क्षेत्र में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़

पीलीभीत। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंडरी, बिथरा एवं भिंडारा में सपा पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष एडवोकेट धनपति वर्मा ने की। अपने संबोधन में श्री वर्मा ने कहा कि—”पीड़ित-दमित और उपेक्षित वर्गों के स्वाभिमान व सम्मान के नवजागरण का ही नाम पीडीए है। यह आंदोलन उन अंतिम लोगों की आवाज है जिन्हें ऐतिहासिक रूप से हमेशा उपेक्षा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। हर समाज में ऐसे वर्ग मौजूद हैं और अब सभी मिलकर यह संकल्प ले चुके हैं कि पूरे देश में पीडीए का परचम लहराएंगे और अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पूर्व प्रधान रामौतार वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, ऋषि पाल वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, रईस कुमार सिंह प्रधान, छत्रपाल, हरिराम, वीरेंद्र सिंह, रवि प्रसाद यादव, भगवानदीन, रवि श्रीवास्तव, केशव वर्मा, वीरपाल एडवोकेट, मुनेंद्र कुमार, सतीश कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रताप वर्मा, जसवंत कुमार, गंगाचरन, डालचंद, धर्मपाल, मोहनलाल, जयवीर सिंह, गोकिल प्रसाद, मंगली प्रसाद, वेद प्रकाश, शिवदयाल, गंगाराम, टीकाराम, सीताराम, अशोक कुमार सैनी, राम लखन, दीनदयाल, पूरनलाल, भगवानदास वर्मा, राजाराम, रूपलाल, प्रसादी लाल, डोरी लाल वर्मा, नेतराम, धर्मेंद्र वर्मा, रामस्वरूप, राम दुलारे, राम मूर्ति, मूलचंद राजपूत, प्रदीप, कृष्ण कुमार, सुरेश चंद्र, अमित, राधेश्याम, राहुल वर्मा, अमित भारती, ललिता प्रसाद, राकेश कुमार, सूरजपाल, डोरी लाल, रामवीर, नन्हेंलाल, सेवाराम, प्यारेलाल, सौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!