दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर, झुमकी–हार–अंगूठी समेत तीस हजार की नकदी ले उड़े

दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर, झुमकी–हार–अंगूठी समेत तीस हजार की नकदी ले उड़े
अमरिया,पीलीभीत।थाना क्षेत्र के गांव गोपाल नागर में बीती रात चोरों ने घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर को तोड़कर उसमें रखी सोने की ज्वैलरी अलमारी मे रखी नकदी को लेकर फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।गांव निवासी तंजील अहमद ने बताया मंगलवार रात में वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था रात्रि में घर के दीवार में नकब लगाकर चोर कमरे के अन्दर घुस गए कमरे में लगे किबाड़ो में अंदर से कुंडी लगा दी चोरों ने कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण झुमकी,हार,अंगूठी, ब्रेसलेट,बुंदे समेत लगभग तीस हजार रुपए की नकदी एवं दस नोटों के हार चोरी कर ले गए। सुबह प्रातः उसने जब उठकर देखा तो कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। घर के पीछे गली के पार पड़ोसियों ने दीवार में नकब लगे होने की सूचना दी जब कमरे की कुंडी खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था अलमारी में रखे आभूषण रूपए गायब थे। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया उक्त मामले में तहरीर मिली है घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




