यूपी

छात्रा पलक बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मिला अवसर, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर दिया जोर

छात्रा पलक बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मिला अवसर, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर दिया जोर

पूरनपुर,पीलीभीत।मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर की कक्षा-7 की छात्रा पलक को मंगलवार को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठी छात्रा पलक ने सबसे पहले विद्यालय की समय सारणी देखी और शिक्षकों से शिक्षण कार्य की जानकारी ली। इसके बाद वह कक्षाओं में पहुँची और बच्चों से सवाल-जवाब किए।उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा दी।पलक ने मिड-डे मील की गुणवत्ता और निशुल्क पुस्तक वितरण की जानकारी भी बच्चों से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि “विद्यालय के बच्चों की शिक्षा तभी बेहतर हो सकती है जब सभी विद्यार्थी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।”छात्रा पलक ने अपने बारे में बताते हुए कहा मेरा सपना है कि पढ़-लिखकर एक अच्छी अध्यापिका बनूं और देश की सेवा करूं।इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज शिक्षक रामसेवक, शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, अतुल कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!