यूपी

चारा डालने गए युवक को पीटकर किया लहूलुहान, बेहोशी की हालत में छोड़ा एसपी के देश पर मुकदमा दर्ज

चारा डालने गए युवक को पीटकर किया लहूलुहान, बेहोशी की हालत में छोड़ा एसपी के देश पर मुकदमा दर्ज

पूरनपुर,पीलीभीत। जानवर बांधने गए युवक पर कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना को लेकर खलबली मच गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष की रहने वाली नन्ही बेगम पत्नी रुमाल शाह ने बताया 19 सितंबर को उनका बेटा सलमान शाह जानवरों के लिए चारा डालने गया था। तभी पड़ोस के रहने वाले जमाल शाह ने अपने पुत्र अयूब शाह, मोहित शाह और तशकीम बेगम पत्नी अयूब शाह की मदद से उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद मारते हुए उसे घर में घुस आए। पिटाई से युवक खून लथपथ होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना को लेकर कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल का माधोटांडा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भी ठीक से उसका उपचार नहीं हुआ। इसके बाद घायल को पीलीभीत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत के बावजूद माधोटांडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसपी का आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना से परिवार के लोग काफी भयभीत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!