यूपी

चंद्रनगर व बैल्हा मे आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ : सीडीपीओ, प्रधान व सचिव ने मिलकर योजनाओं को सफल बनाने का किया आह्वान

विशेष अभियान के तहत ट्रांस क्षेत्र में कराई जा रही सफाई

चंद्रनगर व बैल्हा मे आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ : सीडीपीओ, प्रधान व सचिव ने मिलकर योजनाओं को सफल बनाने का किया आह्वान

सीडीपीओ ने योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकत्री को दिए निर्देश

पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस क्षेत्र के चंदनगर व बैल्हा मे  नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का धूमधाम के साथ उद्धघाटन किया गया।इस मौके पर अधिकारियों और भाजपाई ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा पार की ग्राम पंचायत रामनगर का मजरा चंदनगर और पंचायत बैल्हा मे पंचायत विभाग द्वारा 11 लाख रुपए से लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया।

बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव प्रेमशंकर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सत्यवती को भवन को हवाले करके जिम्मेदारी दी गई।तत्पश्चात ग्राम प्रधान पल्लवी सिंह और पंचायत सचिव प्रेम शंकर ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को आमंत्रित कर फीता काटकर उदघाटन करवाया।इस मौके पर ग्राम प्रधान पल्लवी सिंह ने कहा बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मुफ्त में पोषाहार वितरण किया जाता है।ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सत्यवती को जन-जन तक लाभ पहुंचाने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधान पति सत्य प्रकाश सिंह,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामप्रवेश कनौजिया, राजीव जायसवाल,डीके मद्धेशिया,अनिल गुप्ता ने पहुंच कर भाग लिया।

विशेष अभियान के तहत ट्रांस क्षेत्र में कराई जा रही सफाई

हजारा के रामनगर ग्राम पंचायत सचिव प्रेम शंकर ने बताया है। और बाढ़ के बाद कूड़े के डेर और गंदगी के लिए ग्रामीणों से जानकारी ले रहे हैं। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तहत दर्जन भर कर्मचारियों को लगाकर सफाई करवाकर लारवा का छिड़काव कराया गया।इसी क्रम में राजकीय पशु चिकित्सालय गांधीनगर द्वारा बाढ़ राहत पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया।शिविर में रामनगर एवं अशोकनगर के पशुपालकों को मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी।बीमारियों की रोकथाम के लिए निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।इस मौके पर डां उज्जवल खरवार, कर्मचारी भगमल टीम के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!