यूपी

चंदिया हजारा में कटान का निरीक्षण करने पहुँचे बाढ़ खंड के अफसर

चंदिया हजारा में कटान का निरीक्षण करने पहुँचे बाढ़ खंड के अफसर

पूरनपुर,पीलीभीत।चंदिया हजारा में शारदा नदी के तेज बहाव से हो रहे कटान का जायज़ा लेने रविवार को बाढ़ खंड के एसडीओ सचान,जय व विनय नायक पहुँचे।अफसरों ने नदी किनारे हो रहे नुकसान का निरीक्षण किया और हालात की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कटान की समस्या रखी।ग्रामीणो ने कहा कि शारदा नदी का कटान लगातार तेज़ होता जा रहा है।अब तक कई बीघा उपजाऊ ज़मीन नदी में समा चुकी है और कई घर भी खतरे में हैं। अगर शीघ्र ही ठोस इंतज़ाम नहीं हुए तो दर्जनों परिवार विस्थापित हो जाएंगे।ग्राम प्रधान बासूदेव कुंडूं ने भी अफसरों से मांग की कि कटान रोकने के लिए पक्की सुरक्षा दीवार या ठोकरें जल्द से जल्द डाली जाएँ। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों से है, लेकिन हर बार अस्थायी उपाय कर दिए जाते हैं, जबकि यहाँ स्थायी समाधान की ज़रूरत है।अफसरों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विभाग कटान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगा और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!