चंदिया हजारा में आवंटन पर विवाद—मृतक के नाम दर्ज खाते से उलझे लाभार्थी
ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू का जिलाधिकारी को भेजे पत्र में, कहा– मृतक भाइयों के नाम हटाकर जीवित वारिसों को मिले हक

चंदिया हजारा में आवंटन पर विवाद—मृतक के नाम दर्ज खाते से उलझे लाभार्थी
ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू का जिलाधिकारी को भेजे पत्र में, कहा– मृतक भाइयों के नाम हटाकर जीवित वारिसों को मिले हक
पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में पूर्ववर्ती आवासीय योजना से जुड़े गंभीर विवाद को लेकर ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि आवंटित खातों का डाटा एकत्र कर शासन को भेजा जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर मृतक भाइयों के नाम पर दर्ज भूमि को लेकर उत्तराधिकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि चंदिया हजारा निवासी मृतक तारक विश्वास के भाई गोविंद का नाम आवंटित खाते (संख्या 00014) में दर्ज है। चूंकि गोविंद का निधन हो चुका है, ऐसे में शेष भाइयों को योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है। इस स्थिति में मृतक भाई के नाम निस्तारण के बाद शेष भाइयों को उनका हक मिलना चाहिए। लेकिन मौजूदा प्रक्रिया में मृतक का नाम दर्ज होने के कारण विवाद और पारिवारिक कलह की स्थिति बन रही है।ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस तरह के मामलों का उचित समाधान नहीं किया गया, तो गांव में आपसी कलह और मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मृतक भाइयों के हिस्से की भूमि को जीवित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज कराकर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।साथ ही ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे विवादित मामलों को लेकर तहसील स्तर पर खुली बैठक आयोजित की जाए और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निस्तारण कराया जाए।उन्होंने कहा कि चंदिया हजारा क्षेत्र में इस तरह की कई समस्याएं लंबित हैं और यदि इन्हें समय रहते हल नहीं किया गया तो गंभीर कानूनी संकट उत्पन्न हो सकता है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है कि इस विषय को गंभीरता से लेकर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाई जाए।इस पत्र के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है कि प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएगा




