यूपी

बुजुर्ग किसान की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या करने मामलें आठवा आरोपी अरविन्द यादव गिरफ्तार

अवैध खनन का विरोध पर हत्या की वारदात को दिया गया था अंजाम, फरार आरोपियों की तलाश जारी

बुजुर्ग किसान की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या करने मामलें आठवा आरोपी अरविन्द यादव गिरफ्तार

अवैध खनन का विरोध पर हत्या की वारदात को दिया गया था अंजाम, फरार आरोपियों की तलाश जारी

पूरनपुर, पीलीभीत।
अवैध खनन का विरोध करना एक बुजुर्ग किसान इंद्रजीत सिंह को भारी पड़ गया था। खनन माफिया के गुर्गों ने उन्हें दौड़ाकर ट्रैक्टर से कुचल मार डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड की घटना के बाद पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो नाबालिग सहित सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामले में फरार चल रहे आठवे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। अवैध खनन रोकने से मना करने पर हजारा थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर में संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव मुरारखेड़ा निवासी किसान इंद्रजीत सिंह की खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 12 को नामजद कर दो दिन पहले सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्याकांड की घटना में शामिल फरार चल रहे आरोपी सिद्धनगर गांव निवासी अरविन्द यादव को भी पुलिस ने रविवार को हजारा थाना क्षेत्र के भुरजनिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष हजारा शरद यादव ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद मुख्य आरोपित अरविंद यादव निवासी सिद्धनगर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल दिया गया है।अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!