टॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बरसात में बढ़ा बीमारियों का खतरा, सिद्धनगर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैम्प

चिकित्सकों ने गांव के करीब 70 मरीजों को विभिन्न रोगों की वितरित की दवाईयां

चिकित्सकों ने गांव के करीब 70 मरीजों को विभिन्न रोगों की वितरित की दवाईयां

पूरनपुर, पीलीभीत।

लगातार हो रही बारिश से जनपद में बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा और गहरा हो गया है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और उपचार की दिशा में कदम उठाते हुए पंचायत में मेडिकल कैम्प आयोजित किया। जिसमें सभी को दवाईयां वितरित की गई। पूरनपुर का ट्रांस शारदा क्षेत्र इन दिनों हुई बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ में कई गांव डूबे पड़े है। और कई गावों में भारी मात्रा में जलभराव हो गया है। हजारा क्षेत्र के सिद्धनगर ग्राम पंचायत में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर की स्वास्थ्य विभाग टीम ने मेडिकल कैम्प लगाया। जिसमें डॉ रश्मि श्रीवास्तव, स्टॉफ नर्स प्रतिभा व वार्ड बॉय सुधीर कुमार ने कैम्प में पहुंचे करीब मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की।कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाँव के दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें रोगों के अनुसार दवाइयाँ उपलब्ध कराई। कैम्प में कुल 70 मरीज पहुँचे, जिनमें से अधिकांश बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग, खाँसी-जुकाम और दस्त जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं और स्वच्छता एवं सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि बरसात में दूषित पानी और खानपान से बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, गंदगी से दूर रहने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने यह भी चेताया कि लक्षण दिखते ही मरीज तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर इलाज कराएं, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके। विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिलकर ही बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। वही कैम्प में आशा सुमन और मंजू गुप्ता अनुपस्थित रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सहित सुरेश शाही, नरसिंह मद्धेशिया, बसन्त मिश्रा, रोहित मौर्या, रमजान, केवल सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!