बरखेड़ा में ईद मिलादुन्नबी जश्न: बेहतरीन लाइट्स लगाने वाली टीम सम्मानित

बरखेड़ा में ईद मिलादुन्नबी जश्न: बेहतरीन लाइट्स लगाने वाली टीम सम्मानित
बरखेड़ा,पीलीभीत 1500वां,जश्न ए ईद मिलाद उन नबी (स.अ.) के मुबारक मौक़े पर बरखेड़ा की रजा ए मुस्तफा कमेटी द्वारा बेहतरीन लाइट्स का इंतजाम किया गया। रजा ए मुस्तफा कमेटी द्वारा लाइट के इंतज़ाम करने वाले इरसाद अहमद को फ्राइज़ एवं उनकी टीम को प्रेस देकर सम्मानित किया।इसी के साथ हाजी जमील अहमद पूर्व चेयरमैन बरखेड़ा एवं अकील अंसारी सदस्य जिला पंचायत प्र० की तरफ़ से तमाम कमेटी मेंबर्स और इरशाद अहमद (मम्मा) लाइट्स वाले व उनकी टीम को सम्मानित किया गया।इसी के साथ वार्ड 9 के सभासद नफीस अहमद व डॉक्टर जुल्फिकार हैदर के द्वारा सभी कमेटी सदस्यों को मेडल ट्रॉपी देकर सम्मानित किया गया।दर्सल आपको बता दे की ईद मिलाद उन नबी के त्योहार में सभी मुल्सिम समाज के लोग अपनी अपनी बस्ती को खूब अच्छी तरह से लाइट से सजाया और लंगरदरी की भी व्यवस्था की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकील अंसारी सदस्य जिला पंचायत,सेठ मो अनस सद्दाम अंसारी,सभासद नफीस अहमद,डॉक्टर जुल्फिकार हैदर,कबीर अहमद ,कदीर अहमद.हाजी आमिर साहब ,मौलाना शफी अहमद,मुनाजिर अंसारीआदि मौजूद रहे


