भटक रहे बुजुर्ग का समाजसेवी शिवम बने सहारा, अनाथ आश्रम में दिलाया आश्रय

भटक रहे बुजुर्ग का समाजसेवी शिवम बने सहारा, अनाथ आश्रम में दिलाया आश्रय
पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं गौ रक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया ने बताया कि शनिवार को जब वह बरेली से लौटे तो व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि लगभग 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति दो दिनों से कोतवाली पूरनपुर और सरकारी अस्पताल परिसर में बैठे हुए हैं। उन्हें अपने परिवार और गांव का कोई पता नहीं है।
सूचना मिलने पर शिवम भदौरिया ने पुलिस से संपर्क कर बुजुर्ग को अपने अनाथ आश्रम पूरनपुर में रखवाया। इस दौरान सचिन मिश्रा, ऋषभ गुप्ता, ऋषांतनु अग्रवाल, अर्पित पांडे और परप्रीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। आश्रम में बुजुर्ग को नहलाकर भोजन और देखभाल की व्यवस्था की गई। शिवम भदौरिया ने बताया कि जब तक बुजुर्ग के परिवारजन नहीं मिल जाते, तब तक उनकी देखभाल अनाथ आश्रम में ही की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को इन बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों या उनके घर के संबंध में जानकारी हो, तो वह उनसे संपर्क करें।




