यूपी

भंगा मोहम्मद परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण

भंगा मोहम्मद परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण

अमरिया,पीलीभीत।अमरिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मद गंज के बच्चों ने अपने शिक्षक खेम पाल सिंह के साथ कृषि विज्ञान केंद्र न्यूरिया पीलीभीत का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वहां पर कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक एस एस ढाका से मौसम विज्ञान और मौसम से कृषि पर पढ़ने प्रभावों के बारे में जानकारी हासिल की।बच्चो के द्वारा पूछे गए प्रश्नो का उत्तर देते हुए ढाका ने बताया कि इस बार पीलीभीत में औसत बारिश से कम बारिश हुई है पिछले वर्ष लगभग 900 मिलीमीटर वर्ष हुई, किंतु इस बार लगभग 800 मिलमीटर वर्षा हुई है।वर्षा का पानी हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है इसका संचयन बहुत जरूरी है उन्होंने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल का संचयन और उसका भूगर्भ को रिचार्ज किया जा सकता है।बच्चों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर ड्रिप और बौछार के द्वारा सिंचाई का मॉडल देखा और वहां पर ऑर्गेनिक वर्मी कंपोस्ट खाद, मुर्गी पालन और पौधशाला का अवलोकन कर जानकारी एकत्र की गई। उसके बाद टाइगर रिजर्व पीलीभीत के कार्यालय पहुँच कर पर्यावरणविद् और जिला इको क्लब के नोडल टी एच खान से मिले उनसे बच्चों ने पर्यावरण, जल की स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, ग्लोवल वॉर्मिग पेरिस समझौता आदि के बारे मे जानकारी हासिल ली ।इस मौके पर डी एफ ओ (पी टी आर) पीलीभीत मनीष कुमार सिंह, डी एफ ओ ( सामाजिक वानिकी) भारत कुमार सिंह से शिष्टाचार कर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बारे में जाना। बच्चों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सभी अधिकारियों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!