बाल विकास कार्यालय मरौरी में बेटी बचाव- बेटी पढ़ाओ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बाल विकास कार्यालय मरौरी में बेटी बचाव- बेटी पढ़ाओ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
पीसीपीएनडीटी अधिनियम और महिला योजनाओं के प्रति किया जागरूकता
पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना के निर्देशानुसार मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय मरौरी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने की।

कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव न कर बेटियों को स्वस्थ पोषण और उचित वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए। इसी क्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भ्रूण की लिंग जांच करना अपराध है। इस अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और देश में घटते लिंग अनुपात को सुधारना है। जन्म से पहले भ्रूण के लिंग की जानकारी देने पर जुर्माने का प्रावधान है। जेंडर जयश्री सिंह ने महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं — प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व बंदना योजना तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया व आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी दी।




