यूपी
बैल्हा में 11 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र, फीता काटकर हुआ उद्धघाटन
सीडीपीओ ने योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर दिया जोर

बैल्हा में 11 लाख की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र, फीता काटकर हुआ उद्धघाटन
सीडीपीओ ने योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर दिया जोर
पूरनपुर,पीलीभीत।शारदा पार क्षेत्र के बैल्हा गांव में नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र काधूमधाम के साथ उद्धघाटन किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 11 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को गांव की जनता के लिए समर्पित कर दिया गया।उद्धघाटन समारोह में पंचायत सचिव प्रेम शंकर ने भवन को कार्यकत्री के हवाले करते हुए इसकी जिम्मेदारी सौंपी। तत्पश्चात ग्राम प्रधान पल्लवी सिंह और पंचायत सचिव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को आमंत्रित कर फीता कटवाया। ग्रामीणों की मौजूदगी में जोरदार तालियों के बीच भवन का लोकार्पण किया गया।ग्राम प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकत्री सत्यवती को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे और पोषाहार वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी हो।सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) ने भी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आंगनबाड़ी केवल भवन नहीं, बल्कि बच्चों और माताओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना हम सभी की जिम्मेदारी है।गांव के लोग नए भवन के उद्घाटन से उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि अब बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित एवं साफ-सुथरा केंद्र मिलेगा,जिससे शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।पोषण ट्रैकिंग और स्वास्थ्य जांच के लिए नियमित शिविर आयोजित होंगे।गर्भवती और धात्री महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य परामर्श और पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा।




