बैल्हा गांव में युद्धस्तर पर सफाई अभियान, जल्द होगी फॉगिंग
बाढ़ के बाद बैल्हा गांव में जागी स्वच्छता की अलख, ग्राम प्रधान व सचिव बोले बीमारी नहीं फैलने देंगे

बैल्हा गांव में युद्धस्तर पर सफाई अभियान, जल्द होगी फॉगिंग
बाढ़ के बाद बैल्हा गांव में जागी स्वच्छता की अलख, ग्राम प्रधान व सचिव बोले बीमारी नहीं फैलने देंगे
पूरनपुर,पीलीभीत।विकासखंड की ग्राम पंचायत बैल्हा जो हाल ही में बाढ़ की मार झेल चुकी है। अब सफाई अभियान की नई शुरुआत कर रही है।ग्राम पंचायत प्रशासन और प्रधान के नेतृत्व में गाँव में युद्धस्तर पर सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।जगह- जगह खड़ी झाड़ियाँ काटकर हटाई जा रही हैं और कचरा निस्तारण का काम भी तेज़ी से चल रहा है।लगातार बारिश और बाढ़ से बैल्हा गांव के गलियों और खेतों में पानी जमा हो गया था। इसके चलते झाड़ियाँ और गंदगी फैल गई थी, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा था।ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया गांव में साफ-सफाई अभियान पूरी ताक़त से चल रहा है। प्राथमिक तौर पर झाड़ियों और गंदगी को हटाया जा रहा है। सफाई पूरी होने के बाद फॉगिंग कराई जाएगी,ताकि मच्छरों की संख्या में कमी आए और लोग मलेरिया, डेंगू जैसे रोगों से बच सकें।ग्राम प्रधान अमरीक सिंह ने कहा बैल्हा गांव बाढ़ की मार झेल चुका है। अब हमारी प्राथमिकता है कि गांव को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाए। हर गली–मोहल्ले की सफाई के बाद जल्द ही दवा का छिड़काव और फॉगिंग की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी ग्रामीण संक्रामक रोग की चपेट में न आए।ग्रामीणो व महिलाओ ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा बाढ़ के बाद हम सभी बीमारी के डर से परेशान थे। अब जब सचिव और प्रधान खुद आगे आकर सफाई करवा रहे हैं, तो हमें राहत मिली है। हम भी इस मुहिम में साथ देंगे।गांव की सभी गलियों में झाड़ियाँ और कचरा हटाया जाएगा।फॉगिंग और दवा छिड़काव अगले चरण में किया जाएगा।पंचायत ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।




