बाइक व चार पहिया गाड़ी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बच्चा सहित तीन की मौत

बाइक व चार पहिया गाड़ी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बच्चा सहित तीन की मौत
दियोरिया,पीलीभीत।दियोरिया बीसलपुर हाइवे पर मंगलम बारात घर के समीप एक बाइक व जैन गाड़ी की हुई आमने- सामने की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गये।बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया था उसने भी इलाज के दौरान दम तोड दिया है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची तथा मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेहरी व मंगलम बारात घर के समीप एक बाइक होंडा साइन बिना नम्बर पर सवार एक बच्चा सहित तीन लोग दियोरिया क्षेत्र से बीसलपुर की तरफ़ जा रहे थे,बीसलपुर की तरफ़ से दियोरिया क्षेत्र की तरफ एक जैन गाड़ी यूपी 26 वाई 3375 से हुईं आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए बाइक पर सवार मां बेटा सहित दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसे बीसलपुर सीएचसी पर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।उधर ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया है घटना के बावत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी उक्त सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिगम्बर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर जा पहुंचे तथा मृतकों के शवों की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न हो पाने पर शवों को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है उक्त हाइवे पर हुई एक साथ तीन मौतों से हड़कंप मच गया है।




