बाढ़ग्रस्त गांवों खिरकिया बरगदिया व ध्रुव कॉलोनी में मेडिकल कैंप,150 ग्रामीणों को मिली मुफ्त दवा
सीएमओ आलोक शर्मा के निर्देश पर चला स्वास्थ्य अभियान,जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव

बाढ़ग्रस्त गांवों खिरकिया बरगदिया व ध्रुव कॉलोनी में मेडिकल कैंप,150 ग्रामीणों को मिली मुफ्त दवा
सीएमओ आलोक शर्मा के निर्देश पर चला स्वास्थ्य अभियान,जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों खिरकिया बरगदिया और ध्रुव कॉलोनी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया।इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आलोक कुमार शर्मा के निर्देश पर यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बाढ़ के बाद गांवों में गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ था, जिसे देखते हुए विभाग ने यह पहल की।मेडिकल टीम ने लगभग 150 ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित कीं।वहीं 45 लोगों की खून की जांच की गई, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे राहत भरी खबर बताया।इस मेडिकल कैंप में डॉ. आसिफ खान,जितेंद्र कौर, हरेंद्र, कमल और शैलेश सहित कई डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने, कचरा न फैलाने और मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।ग्राम प्रधान फूलमती देवी ने कहा,बाढ़ के बाद गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। लेकिन सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समय रहते मेडिकल कैंप लगाकर बड़ी राहत दी है। हम चाहते हैं कि ऐसे कैंप लगातार चलते रहें ताकि गांव में कोई भी बीमारी न फैल सके।गांव के ग्रामीणों ने बताया बाढ़ के बाद हम लोग काफी परेशान थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बुखार और खांसी की आशंका थी।आज दवा मिलने और खून की जांच होने से हमें संतोष मिला है।विभाग का यह कदम सराहनीय है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार लगाए जाएंगे।ग्रामीणों को स्वच्छता और साफ पानी के महत्व पर लगातार जागरूक किया जाएगा।




