बाढ़ प्रभावितों को मिला सहारा, सीडीओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटी गई राहत सामग्री
शारदापार गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई 1000 राशन किट

बाढ़ प्रभावितों को मिला सहारा, सीडीओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटी गई राहत सामग्री
शारदापार गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई 1000 राशन किट
पूरनपुर,पीलीभीत।पिछले दिनों लगातार दो दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते तहसील पूरनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। हजारा, सिद्धनगर, चंद्रनगर, बाजार घाट, आनंद गांव सहित कई गांवों में पानी भर गया। हालात इतने बिगड़े कि ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। वहीं घरों में रखा अनाज व अन्य खाद्य सामग्री पानी में भीग जाने से लोगों को खाने-पीने का संकट गहराने लगा।ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। मंगलवार को शारदापार क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में करीब 1000 राशन किट का वितरण किया गया। इन किटों में आटा, चावल, आलू, दालें, तेल, नमक, हल्दी-मिर्च समेत जरूरी खाद्य पदार्थ शामिल रहे। राशन किट मिलते ही बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई।
राशन वितरण कार्यक्रम में एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीण अब राहत सामग्री मिलने से कुछ हद तक निश्चिंत महसूस कर रहे हैं, हालांकि पानी का स्तर घटने और सामान्य जीवन बहाल होने का इंतजार अभी बाकी है।
प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचा रहा है ताकि किसी को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त मदद उपलब्ध कराई जाएगी।अभिषेक त्रिपाठी
नायब तहसीलदार पूरनपुर




