बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व विधायक वीएम सिंह को यादकर आयोजित की बैठक
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में उठी वर्तमान जनप्रतिनिधियों की नाकामी की बात

बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व विधायक वीएम सिंह को यादकर आयोजित की बैठक
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में उठी वर्तमान जनप्रतिनिधियों की नाकामी की बात
पूरनपुर, पीलीभीत।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक शनिवार को मंडी समिति गेस्ट हाउस, पूरनपुर में हुई। इसमें ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसान और मजदूरों ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर गहन चर्चा की और पूर्व विधायक सरदार वीएम सिंह के योगदान को याद किया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1993 में जब सरदार वीएम सिंह पूरनपुर से विधायक थे, उस समय उन्होंने शारदा नदी की कटान रोकने के लिए प्रदेश सरकार से दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराकर पक्का बांध बनवाया था। साथ ही बाढ़ से तबाह परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए उन्होंने ऊँचे इलाकों में पक्के घर बनवाकर कई कॉलोनियाँ बसाईं थीं। इसके अलावा पीड़ितों को मुआवज़ा व आवास भी दिलवाया गया था।किसान मजदूर साथियों ने वर्तमान समय की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि आज के विधायक और सांसद सिर्फ अखबारबाजी तक सीमित हैं। वे बाढ़ पीड़ितों को वास्तविक राहत दिलाने और जमीनी स्तर पर मुआवज़ा उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।बैठक में यह भी तय हुआ कि रविवार को संगठन की एक विशेष टीम ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेगी और वहां की जमीनी हकीकत देखने के बाद शासन-प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएगी।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर संगठन को गांव-गांव तक फैलाया जाए ताकि किसानों और मजदूरों की आवाज़ बुलंद होकर शासन-प्रशासन तक पहुंच सके।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह ने की, जबकि संचालन युवा तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने किया। इस मौके पर युवा तहसील प्रभारी गुरप्रीत सिंह गुरदासपुरीया, तहसील उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, तहसील प्रभारी हरदेव सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, युवा तहसील उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह व जुगराज सिंह, तहसील आंदोलन प्रभारी हाजी रियाजत नूर खान, सोनू मान, कुलदीप सिंह कजरी, सेवाराम, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह, बलकार सिंह और जशनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।




