यूपी

बाढ़ पीड़ितों को संक्रामक रोगों से बचाने के सचिव व प्रधान ने गांवों में चलाया अभियान

बाढ़ प्रभावित गांवों में सैनिटाइजिंग,एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग

बाढ़ पीड़ितों को संक्रामक रोगों से बचाने के सचिव व प्रधान ने गांवों में चलाया अभियान

बाढ़ प्रभावित गांवों में सैनिटाइजिंग,एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग

मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायतों बंदरबोझ,नगरिया खुर्द कला, नौजलहा नकटाह, बूंदीभूड़ सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलाया गया। सचिव राजेश कुमार गौतम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजिंग स्प्रे, एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग की गई। लगातार हो रही बरसात और शारदा नदी के उफान से क्षेत्र के कई गांव जलभराव की चपेट में हैं। ऐसे हालात में मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन और ग्राम पंचायतों की ओर से एंटी लारवा स्प्रे और सैनिटाइजिंग का छिड़काव कराया गया। सैनिटाइजिंग स्प्रे के माध्यम से पंचायतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की पहल की जा रही है। वहीं फॉगिंग मशीन से गांव-गांव मच्छरों को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की आपदा के बीच प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से उन्हें काफी राहत मिली है। सचिव राजेश कुमार गौतम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग दोबारा भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि बाढ़ से प्रभावित इन गांवों में ग्राम प्रधान और सचिव के प्रयास से कई दिनों से खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। अब स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के मोर्चे पर भी विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!