अवैध रूप से संचालित हो रहे दो क्लीनिक सील, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस।

अवैध रूप से संचालित हो रहे दो क्लीनिक सील, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस।
अमरिया। कस्बे समेत माधोपुर गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
एसडीएम मयंक गोस्वामी एवं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनिकेत गंगवार ने टीम के साथ झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाते हुए माधोपुर गांव स्थित जीवन ज्योति क्लीनिक और कस्बे के जीवनदीप अस्पताल तथा भारत अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान जीवनदीप अस्पताल और जीवन ज्योति क्लीनिक के संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर प्रशासन ने दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। वहीं कस्बे में चल रहे भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति व पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करना गैरकानूनी है। अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।




