यूपी

अमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय गैंगस्टर फुरकान शम्सी समेत तीन शातिर गिरफ्तार

सोने की चैन, मोबाइल, नकदी व अवैध असलहा बरामद, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

अमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय गैंगस्टर फुरकान शम्सी समेत तीन शातिर गिरफ्तार

सोने की चैन, मोबाइल, नकदी व अवैध असलहा बरामद, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

पीलीभीत।अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर फुरकान शम्सी समेत उसके दो साथियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने की चैन, नकदी, मोबाइल फोन सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी राहगीरों को मोटरसाइकिल रोककर तमंचा दिखाकर लूटपाट करते थे। जानकारी के अनुसार, थाना अमरिया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर आरोपी फुरकान शम्सी पुत्र वसीम शम्सी निवासी पंजाबियान थाना कोतवाली पीलीभीत व उसके साथी नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम मुडलिया गौसू थाना अमरिया तथा रवि पुत्र परमेन्दर निवासी मोहल्ला अम्बेडकरनगर थाना अमरिया को ग्राम फुलैड्या पुलिया मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त फुरकान के पास से पीली धातु की चैन, ओपो मोबाइल व 720 रुपये नकद, अभियुक्त नदीम से एक मोटोरोला मोबाइल, एचएमटी घड़ी व 300 रुपये नकद तथा अभियुक्त रवि से एप्पल मोबाइल, 1100 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहगीरों को रोककर हथियार के बल पर लूट करते थे। 28 जून 2025 की रात भी उन्होंने एक व्यक्ति से सोने की चैन व घड़ी लूटी थी, जो बरामदगी में मिली। बरामद मोटरसाइकिल (केटीएम, रजिस्ट्रेशन नंबर UK06-AV-2410) के दस्तावेज भी आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर अलग से कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फुरकान का लम्बा अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। उस पर कई मामलों में बीस से अधिक मुकदमेँ दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अमित सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक मुनीर अहमद,राजेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर,जौनी यादव, संदीप कुमार, राजू वर्मा,शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!