यूपी
अमरिया में आतिशबाज़ी की दुकान पर की गई छापामारी

अमरिया में आतिशबाज़ी की दुकान पर की गई छापामारी
अमरिया एसडीएम सहायक पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष की संयुक्त टीम द्वारा आतिशबाजी की दुकान पर छापामारी की गई। खामियां मिलने पर विभाग को अवगत कराया गया।
अमरिया नहर पुल के पास धुंधरी रोड पर स्थित शाहिद आतिशबाज की दुकान पर उपजिलाधिकारी मंयक गोस्वामी आई पी एस नताशा गोयल थाना अध्यक्ष की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा जिसमें स्टाक रजिस्टर क्रय विक्रय रजिस्टर फायर सिलेंडर आदि को चैक किया गया। दुकान पर स्टाक रजिस्टर में 2023 के बाद कोई रजिस्टर में इंटरी नहीं पाई गई क्रय विक्रय रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था।
उपजिलाधिकारी मंयक गोस्वामी ने बताया जो खामियां पाई गई है उसे विभाग के सीएफओ को अवगत करा दिया गया है । निर्देशित किया गया है जो माल क्रय विक्रय होगा सब जीएसटी पर ही किया जाएगा।




