Uncategorized

अब कलीनगर से देश की राजधानी का सफर हुआ आसान

अब कलीनगर से देश की राजधानी का सफर हुआ आसान, रोडवेज बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी

 

पूरनपुर, पीलीभीतकलीनगर क्षेत्र वासियों के लिए अब देश की राजधानी का सफर काफी आसान हो गया है। सीधे दिल्ली तक को रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ होने से लोग काफी खुश हैं। आगामी समय में यात्रियों के बढ़ने के बाद अन्य बसों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। अभी तक लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने के लिए डग्गामार बाहनों से परेशानी का सफर करना पड़ रहा था। जागरूक लोगों ने अधिकांश लोगों को रोडवेज बस में ही सुरक्षित सफर करने के लिए जागरूक किया है।

कलीनगर तहसील मुख्यालय होने के बाद विकास कार्यों से काफी पिछड़ा हुआ है। बीते काफी समय से यहां लोग डग्गामार वाहनों का सफ़र कर रहे हैं। मनमाने किराए और भेड़ बकरियों की तरह सवारियों और टेंपो में बैठाकर ले जाया जाता हैं। अब कलीनगर से दिल्ली का सफर दूर नहीं होगा। प्रतिदिन एक रोडवेज बस चलने से लोगों को देश की राजधानी पहुंचने में काफी आसानी हो गई है। यह रोडवेज बस सेवा सुवह 9:00 बजे पीलीभीत की गहौनिया चुंगी से निकलकर 1 घंटे में 10 बजे कलीनगर पहुंचेगी। रास्ते में पढ़ने वाले गांव कल्याणपुर, रिछौला, जमुनिया, मथना, नवदिया सहित अन्य गांव में भी बस का स्टाफ है। कलीनगर में यहां 15 मिनट रुकने के बाद दोबारा कलीनगर से पीलीभीत, बरेली होकर सीधे दिल्ली तक जाएगी। इससे क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। बासखेड़ा निवासी परिचालक विजेंद्र कुमार राजपूत ने बताया रोजाना बस कलीनगर से दिल्ली के लिए चलाई गई है। रास्ते में आने वाले गांव में भी इसका स्टाफ है। रोडवेज का आसान और सस्ता है। लगभग 50% यात्री इसमें बैठने लगे हैं। बस पहले भी चलाई गई थी लेकिन पुलों की दशा खराब होने पर यह बंद हो गई थी। अब रूट बदलने के बाद सीधे कलीनगर पीलीभीत से दिल्ली बस सुबह 10:15 पर जाएगी। इससे पहले पीलीभीत से सुबह 9 बजे बस कलीनगर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!