Uncategorized

अब खुलेंगी भ्रष्टाचार की परतें, विकास कार्यों के नाम पर डकार गए ग्रामनिधि, डीएम से शिकायत

 अब खुलेंगी भ्रष्टाचार की परतें, विकास कार्यों के नाम पर डकार गए ग्रामनिधि, डीएम से शिकायत

ग्राम पंचायत में के घोटाले का आरोप, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग

पीलीभीत। जनपद के विकासखंड मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदगंज उर्फ पिररताल (हिम्मतनगर) में सरकारी धन के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीण रामकुमार पुत्र गोवर्धन प्रसाद ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर शिकायती पत्र सौंपा है और वित्तीय वर्ष 2021-22 में कराए गए समस्त कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत में हुए कई विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं की गईं। लाखन के घर से बलदेव प्रसाद तक तथा वीरेन्द्र के घर से नीलेश कुमार के घर तक बनाई गई सड़क का निर्माण मानक के विपरीत हुआ। सड़क पर केवल दो इंच मोटी गिट्टी और सीमेंट का घोल डालकर खानापूर्ति कर दी गई।नाली निर्माण का भुगतान तो हुआ लेकिन नाली पुरानी ही थी, केवल हल्का-फुल्का प्लास्टर कर नया दिखाया गया। फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट खरीद के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया।हैंडपंप रिबोर और मरम्मत कार्यों में भी भ्रष्टाचार कर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया गया है।

———-‐——-

 

सचिव और प्रधान पर मिलीभगत का आरोप

ग्रामीण ने यह भी कहा है कि इन सभी फर्जी भुगतानों में तत्कालीन सचिव और प्रधान की मिलीभगत रही। उनकी साजिश के चलते विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों का सरकारी धन गवन किया गया। डीएम से जांच की मांग रामकुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वर्ष 2021-22 में हुए सभी कार्यों की गहन जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की धांधली पर अंकुश लगाया जा सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीण की इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!