टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

आत्मरक्षा के गुर सीखकर बालिकाएँ बनीं सशक्त, इनर व्हील क्लब ने कराया शिविर

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया शिविर

पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया शिविर

पूरनपुर, पीलीभीत।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के तत्वावधान में आत्म सुरक्षा शिविर का आयोजन हुआ। महिला पुलिस बल से एसआई ऋतु चौधरी, शालिनी और करुणा निधि ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय बताए। करीब 100 बालिकाओं ने इसमें भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।शिविर के दौरान छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही बालिका हितैषी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। वहीं ग्रीन सितंबर अभियान के तहत क्लब ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विद्यालय की अध्यापिकाएँ नूतन गुप्ता और सूर्यबाला शर्मा ने छात्राओं को प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार जताया।कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा।क्लब की चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि जिनके पास सीखने के साधन नहीं हैं, वे मोबाइल के जरिए शिक्षा से जुड़े और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। इस मौके पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, सचिव रुचि खन्ना, उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, एक्जीक्यूटिव सदस्य सोनम गर्ग, मीनाक्षी खन्ना, सुधा गुप्ता, पूनम कपूर और मधुरिमा गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

—————————————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!