यूपी

शेरपुर कला में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद: पुलिस पर अभद्रता का आरोप, कोतवाल ने शांत कराया मामला

शेरपुर कला में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद: पुलिस पर अभद्रता का आरोप, कोतवाल ने शांत कराया मामला

पूरनपुर, पीलीभीत।शेरपुर कला गांव में रविवार दोपहर लगभग तीन बजे एक दुकान पर लगाए गए “आई लव मोहम्मद” पोस्टर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा मौके पर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्टर हटाने को कहा। इस दौरान स्थानीय लोग नाराज हो गए और देखते ही देखते शेरपुर कला तथा आसपास के गांवों के लोग जमा हो गए। यह घटना 4 सितंबर को कानपुर में हुई इसी प्रकार की पोस्टर विवाद की याद दिलाती है, जब “आई लव मोहम्मद” पोस्टर को लेकर पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया पर भारी बवाल हुआ था। लोगों ने कानपुर पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था।शेरपुर कला में स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कोतवाल सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। उनके प्रयासों से ग्रामीण शांत हुए और माहौल सामान्य हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!