यूपी
डायल 112 पुलिसकर्मी पर मारपीट व अभद्रता का आरोप,ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना वायरस वीडियो

डायल 112 पुलिसकर्मी पर मारपीट व अभद्रता का आरोप,ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना वायरस वीडियो
पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर डायल 112 पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होते ही मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। युवक का आरोप है कि उसके बड़े बाल रखने को लेकर पुलिस ने उससे बदसलूकी की और थप्पड़ जड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत थाना हजारा पहुंचकर उच्च अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह घर लौट आया। लेकिन पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत होकर उसने शुक्रवार को अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। युवक के आरोपों वाला यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि मामला सही है तो पुलिस को ऐसे बर्ताव पर रोक लगानी चाहिए।फिलहाल पुलिस की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जानकारी के लिए हजारा थाना प्रभारी से फोन पर वार्ता करनी चाहिए लेकिन उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हो सका




