भू-माफियाओं की अवैध प्लाटिंग से डूबा नगर, बंद नाले और पुलियों ने बढ़ाई मुसीबत

भू-माफियाओं की अवैध प्लाटिंग से डूबा नगर, बंद नाले और पुलियों ने बढ़ाई मुसीबत
पीलीभीत।लगातार हो रही बारिश के बीच शहर और आसपास के क्षेत्रों में भू-माफिया द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग और रोड पर बनी पुलियाओं को बंद करने से जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। परिणामस्वरूप शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से बंडा रोड पर अवैध प्लाटिंग और बंद पुलियाओं के कारण पानी सुड़कुआ ताल की ओर नहीं जा पा रहा है। कई मोहल्लों में पानी सड़क तक भर गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। बंडा रोड पर अवैध प्लाटिंग और बंद की गई पुलियाओं के कारण पानी का निकास रुक गया है, जिससे आसपास के मोहल्लों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव संतराम विश्वकर्मा ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध प्लाटिंग हटाई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो बाढ़ के कारण जनजीवन पर और गंभीर असर पड़ेगा।




