वन्यजीव प्रेमी बिलाल खान ने सीएम से मुलाकात कर सफरनामा पुस्तक सौंपी, पीटीआर के लगभग 15 बाघ अन्य सेंचुरी में भेजने की मांग

वन्यजीव प्रेमी बिलाल खान ने सीएम से मुलाकात कर सफरनामा पुस्तक सौंपी, पीटीआर के लगभग 15 बाघ अन्य सेंचुरी में भेजने की मांग
पीलीभीत। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एवं वन प्रेमी बिलाल खान ने लखनऊ कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश वन विभाग पर भी चर्चा हुई। जिसमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व दुधवा टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ पर प्राथमिकता से बात हुई। साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लगभग 12 टाइगर को जनपद से दूसरे जनपद में भेजने पर भी चर्चा हुई। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में आम जनमानस विभाग का के साथ दें। इस पर भी वार्ता हुई। इस दौरान अपनी लिखी हुई वनजीवन पर आधारित हिंदी पुस्तक सफरनामा, एक टाइगर और एक मुख्यमंत्री का फोटो भी सीएम को याद स्वरूप सौंपा।
इन बिंदुओं पर हुई वार्ता
जनपद पीलीभीत से 12 से 15 बाघों को प्रदेश के दूसरे वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एवं टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाए।
पीलीभीत से दुधवा भेजे गए बाघ जिसके गले में जीपीएस बेल डाली गई थी उसका पता नहीं लगा है उसके बारे में जानकारी करना।
उत्तर प्रदेश के वन विभाग में मानसून सीजन में ट्रांसफर पोस्टिंग में देरी होना और वृक्षारोपण के कारण ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होना इस पर विचार किया जा सकता है।
मानव वन जीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग और ग्रामीणों में अच्छा तालमेल करने के लिए कोई रणनीति बनाई जाए।
उत्तर प्रदेश वन विभाग में काम कर रहा है दैनिक श्रमिक कर्मचारी को अच्छी सुविधा एवं समय पर मानदेय दिए जाए।
हर साल हो रहा है वृक्षारोपण का अगले 6 माह में एक बार सर्वे होना जिससे कितना वृक्षारोपण हुआ है और कितना बचा है या कितना किया गया उसे पर भी जांच कराई जाए।




